रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर एक बार फिर मैदान में चौके-छक्कों की बारिश करेंगे। आपको बात दें कि आज से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज हो रहा है। सीरीज में एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मैदान में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं आपको ये जानकार खुशी होगी कि सीरीज का फाइन मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

सीरीज का आज पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच खेला जा रहा है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान सचिन तेंदुलकर को सौंपी गई है, जबकि साउथ अफ्रीका लीजेंड्स की अगुवाई जॉन्टी रोड्स कर रहे हैं।
रायपुर में होगा फाइनल मैच
इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच टूर्नामेंट का यह पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह टूर्नामेंट 10 सितंबर से 22 दिन तक देश के ही 4 शहरों कानपुर, रायपुर, इंदौर और देहरादून में खेला जाएगा। वहीं रायपुर में सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।
बता दें कि इस सीरीज को भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय का समर्थन हासिल है। हाल ही में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज सामाजिक बदलाव में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही सड़क और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों का नजरिया बदलने के लिए आदर्श मंच के रूप में काम करेगी।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
