जगन्नाथ बैरागी

एशिया कप साफ्टबाल (अंडर-23) चैंपियनशिप का आयोजन एक व दो सितंबर को आयोजित किया गया था जिसमे कुल 6 देशों के उत्कृष्ट खिलाड़ी भाग लिए थे। भारत के लिए एक गर्व का विषय या रहा की छत्तीसगढ़ से 4 खिलाडियों को इस प्रतियोगिता मे चुना गया जिसमे सारंगढ़ के सौरभ यादव का भी नाम शामिल था। सौरव यादव और इससे पहले कनाडा में आयोजित साफ्टबाल वर्ल्ड कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।
जापान मे आयोजित इस प्रतियोगिता मे सौरभ ने बेहतरीन खेल दिखाते हुवे कांस्य पदक हासिल कर देश के साथ छत्तीसगढ़ और अपनी मातृभूमि का मान बढ़ाया है।

13 साल से कर रहे हैँ तैयारी,अब गोल्ड की बारी –
13 साल से अपने खेल के प्रति जी जान से समर्पित सौरभ जा एक मात्र उद्देश्य देश के लिए गोल्ड लाना है, इसके लिए पुरी तैयारी मे लगे हैँ। अगर सौरभ को वित्तीय सहायता के साथ अच्छी ट्रेनिंग मिले तो देश के लिए स्वर्ण पदक निश्चित ही जीतने मे काबिलियत रखते हैँ।
मुख्यमंत्री से की अपील –
सौरभ ने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से अपील की है की छत्तीसगढ़ मे विगत कुछ वर्षो से खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नही हो पा रहा है उसे आयोजित कर उत्कृष्ट खिलाडियों का चयन किया जाए। अलंकरण समारोह आयोजन नही होने के कारण प्रदेश के खिलाडियों को वो सम्मान नहीं मिल पा रहा जिसके वो हकदार हैँ।
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

