रायगढ़। एक लाख पाउंड डोनेशन
के लालच में फंसी कोन्वेंट स्कूल का ठजी का जुर्म दर्ज सिस्टर ऐसी फंसी कि देखते ही देखते आरोपियों ने साढ़े चार लाख रूपये ठग लिए। रकम गंवान के बाद खुद के ठगे जाने का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की ओर लैलूंगा पुलिस ने 420 का जुर्म दर्ज कर लिया है। लैलूंगा के ग्राम बोईरडीह सोनाजोरी की सबीना मेकवान उम्र 70 साल, सिस्टर एसएमएमआई कोनवेंट के लिखित आवेदन पत्र थाना लैलूंगा में अज्ञात आरोपी पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है। दरअसल सिस्टर सबीना मेकवान के मोबाइल पर बीते अगस्त महीने में विदेश से व्हाटसअप मेसेज आया कि आपके संस्था को हमारी ओर से कुछ सामान व गरीबों की मदद के लिये सहायता राशि 1 लाख पाउंड भेजा जा रहा है। सिस्टर को व्हाटसअप के माध्यम से पार्सल सामान का फोटो दिखाया गया तो इन्हें विश्वास हुआ । दो दिन बाद को फिर से उसी कालर के द्वारा काल कर बोला गया कि पेसा एवं पार्सल को भेजने क लिए ओर सामान छुडाने के लिए 25,000 रूपये बेंक खाता में जमा करना पडेगा । तब सिस्टर सबीना मेकवान ने एसबीआई नई दिल्ली के गुरमीत सिंह नाम के खाता में 25,000 रूपये जमा करा दिए। रूपये जमा करने के बाद भारतीय मुद्रा को पाउंड में बदलने के कहने पर सिस्टर सबीना मेकवान 98,500 रूपये और जमा की । उसके बाद अज्ञात कालर के कहने पर सिस्टर सबीना मेकवान अलग अलग तारीख में 15,000 ओर 2,95,500 दो किस्त में 32,000 रूपये ओर फिर 1 लाख रूपये स्टेंडर्ड चार्टड बेंक के खाते में जमा की। 25 अगस्त को सिस्टर सबीना मेकवान की कालर से अंतिम बार बात हुई थी जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। तो सिस्टर सबीना मेकवान को शंका हुई कि उसक साथ ठगी हुई है और उनके द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । लेलूंगा पुलिस अज्ञात आरोपी पर धोखाधड़ी धारा 420 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
