जिले लगातार अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही विभागीय कार्यो को लेकर सामने आ रहा है ऐसे में आमजन के बीच सरकार व प्रशासन के मध्य टकराव हो रही है तो दूसरी और छवि भी धूमिल हो रहा हैं इन परिस्थितियों पर जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी जाहिर कर रहे है। वही ऐसा ही लापरवाही का मामला घरघोड़ा नगर पंचायत से सामने आया है जिसमें नगर पालिका अधिकारी द्वारा दिए गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरत रहे थे जिस पर कलेक्टर ने कार्रवाई की गाज गिराई हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात दौरे के तहत 14 सितम्बर को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत घरघोड़ा आगमन हो रहा है उनके होने वाले घरघोड़ा प्रवास को लेकर आज जिला कलेक्टर रायगढ़ रानू साहू तैयारियों का जायजा लेने आज घरघोड़ा पहुची थी, तैयारियों के निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि घरघोड़ा नगर पालिका अधिकारी सुमित मेहता मुख्यालय में निवास नही करते है हर शुक्रवार को कार्यलय से नदारद होकर सोमवार को लेट से लौटते है जिससे पूरे कार्यलय की व्यवस्था चौपट हो गयी है कार्य के प्रति बरती जा रही स्वेच्छा चरिता के कारण आम आदमी त्रस्त है जैसे ही यह जानकारी सामने आते ही जिले की तेज तर्रार कलेक्टर रानू साहू ने सीएमओ को कड़ी फटकार लगाते हुये 3 दिन का वेतन नो वर्क नो पेय का आदेश जारी करने के निर्देश दिये है।
वर्जन
नगर पालिका अधिकारी द्वारा कार्य को लेकर लापरवाही की जा रही थी जिस पर जिला कलेक्टर द्वारा वेतन काटने का निर्देश दिया है आदेश का परिपालन किया गया है।
डिगेश पटेल, एसडीएम
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
