नवनिर्मित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बनते ही प्रशासनिक चाक चौबंध तेज हो गयी है। जिला मुख्यालय मे कलेक्टर, एसपी के बैठने से आबकारी विभाग भी सक्रिय हो गया है। सारंगढ़ थाना क्षेत्र में कच्ची महुआ शराब की तस्करी को देखते कहा कलेक्टर श्री वेंकट ने कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुखबिर की सूचना पर बताए गये स्थानों पर सारंगढ़ आबकारी विभाग ने दबीस दी जहाँ सारंगढ़ अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गुड़ेली और भीखमपुरा के निवासी नरेश भारद्वाज को भारी मात्रा में कच्ची महुआ थाना के साथ 400 किलो महुआ पास और कुछ बर्तन को जब्ती कर कार्यवाही की गई। वहीं सारंगढ़ से 17 किलोमीटर दूर स्थिति गुड़ेली के नरवा (नाला) साइट में भी छापेमारी की गई जहां 3000 किलो अवैध महुआ पास और बड़े बड़े बर्तन गैस चुल्हा और गैस की टंकी बरामद की गई हैं। मौके वारदात पर पहुंचने से पहले शराब तस्कर तस्कर मौक़े से फ़रार बताए जा रहे हैँ।



- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
