रायगढ़। संयुक्त कलेक्टर राजीव कुमार पांडेय अब रायगढ़ के अपर कलेक्टर का पदभार संभालेगें। उक्त आदेश राज्य शासन की ओर से जारी प्रमोशन सूची के बाद जारी किए गये हैं। शासन की ओर से नवगठित सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के अस्तित्व मे आने के बाद नये सिरे से अधिकारियों की पदस्थापना व पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है। इसी कडी मे पाण्डेय को जिले का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कुशल प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर राजीव पांडेय अब तक जिला मुख्यालय के अलावा सारंगढ व धरमजयगढ मे एसडीएम के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। वर्तमान मे पाण्डेय की पदस्थापना धरमजयगढ मे है जहां उन्होंने वनवासी आदिवासी आबादी को विषैले जीवों के खतरे से बचाने खाट का वितरण का सराहनीय कार्य किया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
