जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़। सारंगढ़ जिला निर्माण होते ही प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने मे जिला प्रशासन कोई कसर नही छोड़ रही है। बेहतरीन पुलिस वर्क का प्रदर्शन करने वाले लोकप्रिय श्री विवेक पाटले, शांत गंभीर श्री सीताराम ध्रुव के बाद दोनो के कॉम्बिनेशन श्री विजय पैकरा जी को सारंगढ़ थाने का प्रभार सौंपा गया है। श्री विजय पैकरा पूर्व मे पुसौर, कोसीर सहित विभिन्न थानों मे अपनी सेवाएं दे चुके हैँ। उनका अनुभव और जोश निश्चित ही सारंगढ़ को जिला के साथ प्रदेश मे अच्छी छवि के साथ चिन्हांकित करेगी इसमे कोई संदेह नही है।

प्रत्येक गरीब और कमजोर जनता की सहायता के लिए सारंगढ़ पुलिस सदैव तैयार –
श्री विजय पैंकरा ने रायगढ़ टाईम्स से विशेष मुलाक़ात के दौरान बताया की मै आपके चैनल के माध्यम से सारंगढ़ थाना क्षेत्र के समस्त आम जनता को निवेदन करता हुं की वो मेरे कार्यकाल मे पुलिस को अपना हितैषी समझें, और आसपास हो रही अवैध कार्यों की सूचना बेझिझक दें, और अपने साथ हो रहे अन्याय पर तत्काल सूचित करें। श्री पैंकरा ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बनने पर सभी जीकवासियों को हार्दिक बधाई भी प्रेषित की है।
- सारंगढ़ : 42 लीटर की टंकी में भर दिया 48 लीटर पेट्रोल..नापतौल विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…गुडेली स्थित डी.सी. पेट्रोल पंप का मामला… - September 2, 2026
- सारंगढ़ मे बिना परमिट दौड़ रही बसों और एजेंटों पर कसा शिकंजा..एजेंटों की खूनी झड़प के बाद जागा प्रशासन..परमिट, कागजात और ओवरलोडिंग की अचानक जांच शुरू… - September 2, 2026
- प्रशासन और जनता के बीच मजबूत होगी संवाद की कड़ी… गुलाब डड़सेना ने संभाला सारंगढ़ के जिला जनसंपर्क अधिकारी का पदभार..कबीरधाम में 11 कलेक्टरों के साथ काम करने का लंबा अनुभव… - September 2, 2026
