रायपुर। प्रदेश के पूर्व CM रमन सिंह आज सोमवार को बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल पहुंचे। यहां दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के आंदोलन में शामिल हुए। धरने को समर्थन दिया। इस दौरान रमन ने आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने कर्मचारियों को धोखा दिया है। उनके साथ विश्वासघात किया है। भाजपा सरकार ने 52 विभाग के 40 हजार को नियमित किया था। प्रदेश में दोबारा बीजेपी की सरकार बनी, तो आपकी चिंता सबसे पहले करेंगे।

दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर 2 सितंबर से धरना दे रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी रैली निकालकर बूढ़ातालाब धरना स्थल से CM हाउस पहुंचेंगे। वहीं सीएम हाउस का घेराव करेंगे। इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कर्मचारी नियमितीकरण समेत 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ‘समाधान समारोह 2026’ की पहल: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत… - May 2, 2026
- युवा जोश से सशक्त होगी भाजपा: सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी… - May 2, 2026
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
