सारंगढ़। कोसीर के बेठियार निवासी धनीराम रोहिदास को अपने भाई के साथ हुए विवाद मे थाना कोसीर मे शिकायत करने जाना महंगा पड़ गया। उसको छोटे भाई लक्ष्मीदास रोहिदास और उसकी पत्नी ओर ससुर ने मिलकर जमकर पिटाई कर दिया। मामले की शिकायत पर आरोपी


लक्ष्मीप्रसाद, संजू रोहिदास और सन प्रकाश अजय पर कोसीर पुलिस ने भादवि की धारा 294, 506, 34, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। कोसीर के धनी राम रोहिदास उम्र 29 वर्ष ग्राम कोसीर मे बेठियार पारा मे अपने पत्नि बच्चो के साथ रहता है बह दिनांक 03 09 2022 को रात्रि मे घरेलू सामान लेने कोसीर बाजार पारा गया था उसके घर मे उसकी पत्नी संतोषी रोहिदास बच्चो के साथ थी सामान खरीद कर घर वापस आया तब उसकी पत्नि ने बताई कि उसके देवर लक्ष्मीप्रसाद रोहिदास को शराब बेचने एवं हमारे छोटे बच्चे को जबरदस्ती शराब पिलाने से मना करने पर अश्लील गंदी गंदी गालिया देकर मारपीट पर उतारू हो गया था। इस बात पर धनीराम राहिदास ने लक्ष्मी प्रसाद को क्यो बच्चे को शराब पिला रहे थे ओर मेरी पत्नि को क्यो गाली गलोज क्यो किये हो पूछने पर धनीराम के साथ झुमा झपटी तथा हाथा पाई करने लगा। मामले को बढ़ता दख धनीराम ने डायल 112 में फोन करके सूचना देन पर 112 गाडी मे पुलिस वाले आये और समझाईस देने लगे ओर धनीराम और उसकी पत्नि एवं दो बच्चो को लेकर थाना कोसीर रिपोर्ट करने लेकर लाये। धनीराम का एक लडका घर मे था जिसे लेने के लिये धनीराम अपने मोटर सायकल से बठियार पारा कोसीर अपने घर रात्रि करीबन 09 बजे गया तब उसी समय लक्ष्मीप्रसाद रोहिदास एवं उसकी पत्नि संजू रोहिदास तथा उसका ससुर सन प्रकाश अजय तीनो मिल कर मां बहन की बुरी गालियां दते हुये आज तुझे नहीं छोड़ेंगे जान सहित मार देगें कहते हुये लक्ष्मीप्रसाद को डण्डा से हाथ पैर मे मारा, उसकी पत्नि संजू रोहिदास ईटा से माथा एवं चेहरा मे मारी और सन प्रकाश अजय ने हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे धनीराम रोहिदास माथा बायीं आंख के नीचे चेहरा, नाक मे चोट आने से खून निकला है तथा हाथ, पैर, पीठ मे मारपीट से आई चोट स दर्द हो रहा है, धनीराम एड उसकी पत्नि को इन तीनो के द्वारा मां बहन की बुरी बुर गालिया दिया गया। इस मामले मे प्रार्थी धनीराम रोहिदास की शिकायत पर लक्ष्मीप्रसाद, संजू रोहिदास् और सन प्रकाश अजय क खिलाफ कोसीर पुलिस ने भादवि की धारा 294,506,34,323 के तहत्
अपराध पंजीबद्ध करत हुए प्रकरण को विवेचना मे ले लिया है।

- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
