“जिस-जिस से नव जिले के पथ पर स्नेह मिला,
उस-उस राही को धन्यवाद।
आभारी है हम उन सबका,
जो दे गये नव जिले का मुबारकबाद।।”

सारंगढ़ की पावन धरा पान पानी पालगी की नगरी में 03 सितम्बर 2022 ऐतिहासिक दिन जो सारंगढ़ – बिलाईगढ़ संयुक्त जिला के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश का 30 जिला अपनी अस्तिव में आया। हमारे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जिले का उद्घाटन किया।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शुभारंभ के अवसर पर पहुँचे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी , रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रेम सिंह टेकाम जी, एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत जी, हमारे मार्गदर्शक उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश नंदकुमार पटेल जी, संसदीय सचिव व विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय जी, संसदीय सचिव व विधायक कसडोल शकुंतला साहू जी, श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी विधायक सारंगढ़, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव जी, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक जी, लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार जी, आयोग के सदस्य गण, जिला पंचायत, नगर निगम, जनपद पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष गण, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन जी, मुख्यमंत्री सचिव श्री सुब्रत जी, कमिश्नर साहब, आईजी सर श्री रतनलाल डांगी जी, रायगढ़ जिला कलेक्टर श्रीमती रानू साहू जी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा जी, हमारे जिले के कलेक्टर डी राहुल वेंकट जी, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा जी, सभी संयुक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गण, सारंगढ़ एसडीएम श्रीमती मोनिका वर्मा जी, एस डी ओ पी प्रभात पटेल जी व समस्त प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल, आम जन मानस, समस्त जिला कांग्रेस/ब्लॉक/शहर एवं कांग्रेस संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता व सभी प्रकोष्ठ, समाजिक प्रतिनिधि मंडल, पत्रकार मीडिया के साथी गण, समस्त जनप्रतिनिधिगण, आज जिला शुभारंभ पर आप लोगों की उपस्थिति और वह सभी जन जिनका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग उक्त कार्यक्रम में मिला आप सभी का बार-बार नमन एवं आभार।
उक्त विशाल भव्य कार्यक्रम में कम समय और विशाल जनसमूह की उपस्थिति पर संगठन की ओर से जो भी छोटी-बड़ी कमियां, भूल-चूक हुई हो उसे सारंगढ़ जिला निर्माण की भव्य सौगात रूपी स्नेह समझकर आप नजरअंदाज करेंगे। आप सभी की प्यार भरी उपस्थिति में इस कार्यक्रम को सफल बनाया है, नए जिले के आप साक्षी बने हैं और सभी ने बिना कोई भेदभाव, मान – सम्मान, सत्कार आदि को परवाह किए बिना सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री जी को आभार जताया है, शायद कुछ लोग तमाम तैयारियों के बाद भी ठीक से नहीं मिल पाए लेकिन आप सबका स्नेह पूर्व आत्मीय अभिनंदन सभी को नजर आया और आप ऐतिहासिक पल के शाक्षी बने, एक बार पुनः आपका आभार ,,,,,,,,
विनीत – *अरुण मालाकार*
(जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रायगढ़)
*गोल्डी नायक* महामंत्री जिला कांग्रेस रायगढ़ (शहर कांग्रेस प्रभारी सारंगढ़)
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
