बिर्रा – जनजागरण मंच बिर्रा द्वारा भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की 135 वीं जयंती (शिक्षक दिवस) पर 05 सितंबर को दोपहर 2 बजे विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां चंडी मंदिर परिसर में सेवानिवृत्त गुरूजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि गोपी सिंह जी ठाकुर , अध्यक्षता श्रीमती आशा बालेश्वर साहू जी (अध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह), विशिष्ट अतिथि लाल रेवती रमण सिंह (लालबाबा जी राजमहल बिर्रा),गगन जयपुरिया जी,सभापति जांजगीर चांपा), रविन्द्र शर्मा जी (अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बम्हनीडीह),शास्वतधर दीवान (विधायक प्रतिनिधि बम्हनीडीह-सक्ती), श्रीमती पीलीबाई एकादशिया साहू जी (जनपद सदस्य), श्रीमती शशिबाई चौहान (सरपंच ग्राम पंचायत बिर्रा) उपस्थित रहेंगे। सम्मान समारोह को लेकर संरक्षक मणीलाल कश्यप, अध्यक्ष शत्रुघन निषाद, उपाध्यक्ष पितांबर कश्यप, कोषाध्यक्ष रितेश रमण सिंह,


सचिव देवचंद यादव,एकादशिया साहू, जितेन्द्र तिवारी, तेजराम कश्यप, जोगीराम कश्यप,जीवन देवांगन,अमृत खूंटे,बैगा साहू सहित जनजागरण मंच एवं समस्त ग्रामवासी जूटे हुए हैं। उक्ताशय की जानकारी मंच मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने दी है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




