महासमुंद। सरायपाली के विधायक और संसदीय सचिव किस्मत लाल नंद के खिलाफ अपशब्द कहने पर पुलिस ने जनपद पंचायत की अध्यक्ष कुमारी भास्कर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। संसदीय सचिव ने ही थाने जाकर रिपोर्ट लिखाई, जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।महंगाई भत्ते व गृह भाड़ा भत्ते की मांग को लेकर हड़ताल पर डटे कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए जनपद पंचायत अध्यक्ष कुमारी भास्कर भी 29 अगस्त को उप पंजीयक कार्यालय स्थित धरनास्थल पहुंची थीं। विधायक नंद ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर ने शासन व शासन की नीतियों को कोसने के बजाय व्यक्तिगत तौर पर संसदीय सचिव को कोसते हुए उनके खिलाफ भाषण देते हुए सार्वजनिक तौर पर अपशब्दों का प्रयोग कर गंदी-गंदी गालियां दीं। उक्त भाषण को लोगों व धरनास्थल में उपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों के अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुना और इसकी जानकारी विधायक व संसदीय सचिव नंद को दी।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
