मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर थाना ककरौली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किया गया, जिससे आहत होकर लड़की ने जहर का सेवन कर लिया.

लड़की की हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
थाना प्रभारी (एसएचओ)ककरौली जितेन्द्र सिंह ने कहा कि एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के संबंध में पीड़िता के पिता से शिकायत प्राप्त हुई थी. शुरूआती पूछताछ में पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी युवक उनके ही पड़ोस का रहने वाला है, जो आए दिन किशोरी के साथ छेडखानी करता है, युवक पीड़िता को काफी परेशान कर रहा था, जिसका किशोरी ने कई बार विरोध किया, लेकिन आरोपी युवक नहीं माना, जिससे तंग आकर शनिवार को उसने जहर खा लिया.
एसएचओ ने कहा, शिकायत के आधार पर आरोपी अंशुल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम की उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आगे जांच की जा रही है. एसएचओ ने कहा कि आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
