सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां जरा सी बात पर एक पति इतना बड़ा हैवान बन गया कि पत्नी को जानवरों की तरह पीटा।

बात मारपीट तक सीमित नहीं थी, आरोपी ने इसके बाद उंगली डालकर उसकी एक आंख तक निकाल दी। फिर आंख को हंसिये से काट दो टुकड़े कर दिए। महिला चीखती-चिल्लाती रही और वो कहर बरपाता रहा।
सास-देवर ने जब बहू की हालत देखी तो दहल गया दिल
दरअसल, ये दिल दहला देने वाली घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के केशगवां गांव की है। जहां मानमति नाम की महिला अपने पति देवप्रसाद से बार-बार मायके जाने की जिद कर रही थी। बस इतनी सी बात पर आरोपी को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी की आंख ही निकाल दी। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे महिला की सास और देवर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की बात सुनते ही आरोपी पत्नी को अधमरी हालत में छोड़ मौके से फरार हो गया।
पत्नी ने सुनाई पति की हैवानियत वाली कहानी
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। जिसके चलते मैं अपने मायके चली जाती हूं, और इस बार भी जब उसने मारपीट की तो मैंने जाने की जिद कर ली। इसी बात पर वह नशे की हालत में घर पहुंचा और इस बात को लेकर विवाद करने लगा कि वह बार-बार मायके क्यों चली जाती है। जब मैंने शराब छोड़ने की बात कही तो लाठी-डंडे से पीटने लगा और इसके बाद मेरी एक आंख उंगली डालकर बाहर खींच ली। इसके बाद हंसिये से उसे काट दी।
मां बोली-नशे में वो जानवर बन जाता है…
वहीं आरोपी की मां यानि पीड़िता की सास और देवर ने कहा कि देवप्रसाद नशे का आदि है। शराब के लिए जब उसे पैसे नहीं मिलते तो वह जानवर बन जाता है। नशे में वो पत्नी-मां और भाई सब को भूल जाता है। सभी को गाली देकर बात करता और मारपीट तक उतर आता। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
