बीजापुर: जिले में संचालित नक्सली विरोधी अभियान के तहत थाना जांगला और केंद्रीय रिजर्व पुलिस 222/एसमवाय फोर्स को बड़ी सफलता मिली.

टीम ने कोड्रोजी गांव से नक्सली किक्का उर्फ दियारी उम्र 32 को घेराबंदी कर पकड़ा. पकड़ी गया नक्सली कई घटनाओं में शामिल था.
बीजापुर में नक्सली गिरफ्तार: पकड़ा गया नक्सली 8 मार्च 2016 को भुर्रीपानी और कोटमेटा में पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ की घटना में शामिल था. 16 अगस्त 2022 को कोड्रोजी में बन रहे रोड निर्माण को भी नुकसान पहुंचाया था. जांगला थाने में पकड़े गए नक्सली के खिलाफ वारंट भी लंबित था. जांगला थाना पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली को बीजापुर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
