रायगढ़। दिनांक 21.07.2022 को थाना छाल में महिला द्वारा उसके पडोसी अशोक बसोड (32 वर्ष) पर घर घुसकर गाली गलौच, मारपीट का आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । महिला के आवेदन पर थाना छाल में धारा 294, 323, 451 IPC के तहत अपराध दर्ज किया गया । थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया ।

अपराध विवेचना दौरान पीड़ित महिला का बयान लिया गया, महिला बताई कि दिनांक 20.07.2022 को घर के लोग समीप के जंगल गये हुये थे । दोपहर करीब 1.00 बजे पडोसी अशोक बसोड घर के सामने गंदी गंदी गालियां दे रहा था जिसे मना करने पर घर के आंगन और मकान अंदर आकर गाली गलौच झगडा कर गाल में थप्पड़ मारा और अश्लील हरकत करते हुए हाथों को मरोड दिया । पीड़िता के कथन पर प्रकरण में धारा 354, 452 IPC जोड़ते हुए थाना प्रभारी छाल निरीक्षक जितेन्द्र एसैया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिये मुखबिर लगाया गया । आज मुखबिर सूचना पर आरोपी अशोक बसोड को गिरफ्तार कर JMFC धरमजयगढ़ के न्यायालय में पेश किया गया ।
- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
