यूपी के बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में शौच के लिये खेत में गयी एक नाबालिग लड़की से दुष्ककर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि कुंवरगांव थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की मंगलवार आधी रात को शौच के लिए घर के पास स्थित गन्ने के खेत में गई थी।
प्राथमिकी के मुताबिक, गांव के ही रहने वाले रजनेश नामक व्यक्ति ने उसे देख लिया और खेत में उससे दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तो रजनेश ने भागने का प्रयास किया, मगर उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंकने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
