छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लूट, हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती सहित अलग-अलग अपराध की खबरें सामने आती है।

ऐसा ही एक मामला प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर से सामने आया है, जहां पुलिस ने छत्तीसगढ़ मॉडल और उनके डा्रइवर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
दरअसल, बीते गुरूवार को कोनी क्षेत्र में तीन ट्रक ड्राइवरों ने लूटपाट की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने अपने शिकायत में बताया कि कार सवार महिला व अन्य ने खुद को पुलिस और खनिज अधिकारी बताकर ट्रक चालकों से लूटपाट किया था। वहीं, ट्रक चालको से पैसे लूटने के बाद आरोपी अपनी कार थाना के पास खड़ी करके फरार हो गए।
मामले की सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और जब आरोपी हत्थे चढ़े तो पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। जांच के दौरान कार गायत्री पाटले के नाम पर मिली। पुलिस ने शक के आधार पर गायत्री से कड़ाई से पूछताछ कि, जिसमें वारदात का सच सामने आ गया। गायत्री छत्तीसगढ़ी एल्बम में सहायक कलाकार के तौर पर काम करती थी। कुछ एल्बम में उसने पुलिस का भी रोल किया था, लिहाजा उसके कार में भी पुलिस का मोनो लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाते हुए वो अपने कार ड्राइवर शिवशंकर जायसवाल व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर खुद को पुलिस और खनिज अधिकारी बताकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देती थी।
बहरहाल, कोनी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दिया है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों के कई और बड़े कारनामों का खुलासा हो सकता है।
- सारंगढ़ : 42 लीटर की टंकी में भर दिया 48 लीटर पेट्रोल..नापतौल विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…गुडेली स्थित डी.सी. पेट्रोल पंप का मामला… - September 2, 2026
- सारंगढ़ मे बिना परमिट दौड़ रही बसों और एजेंटों पर कसा शिकंजा..एजेंटों की खूनी झड़प के बाद जागा प्रशासन..परमिट, कागजात और ओवरलोडिंग की अचानक जांच शुरू… - September 2, 2026
- प्रशासन और जनता के बीच मजबूत होगी संवाद की कड़ी… गुलाब डड़सेना ने संभाला सारंगढ़ के जिला जनसंपर्क अधिकारी का पदभार..कबीरधाम में 11 कलेक्टरों के साथ काम करने का लंबा अनुभव… - September 2, 2026
