दिल्ली। वजीराबाद में मोटर चोरी के शक में कुछ लोगों ने एक युवक के हाथ बांधकर उसकी पिटाई की। इसके बाद सिर मुंडवाकर उसे इलाके में घुमाया और फिर भगा दिया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।
जांच से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना वजीराबाद गली संख्या नौ में घटित हुई है। लोगों का आरोप था कि एक युवक मस्जिद के सामने वाले घर में पानी की मोटर चुरा रहा था, जिसे रंगे हाथ दबोचा गया। फिर हाथ बांधकर बुरी तरह से पिटाई की। वीडियो में एक युवक पिटाई करने के बाद पीड़ित के सिर पर उस्तरा चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद युवक से नाली साफ कराने की भी घटना हुई। करीब एक घंटे तक पिटाई के बाद युवक को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया।
इस दौरान पूरी घटना का फेसबुक लाइव किया गया। जब इसका वीडियो व्हाट्सऐप ग्रुप में वायरल होने लगा तब पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पीड़ित की पहचान नहीं हो पाई है। वीडियो के आधार पर स्वत: संज्ञान लेकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और बंधक बनाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए इंस्पेक्टर रीतेश राज और इंस्पेक्टर राजपाल की टीम छापेमारी कर रही है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
