घर आये मेहमान ने महिला से अनाचार किया जब महिला ने अपने पति को अपने साथ हुई आपबीती बताई तो गुस्साये पति ने अपनी पत्नी को पीट पीटकर मार डाला। मामले में महिला से अनाचार का आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरेली त्योहार के समय की यह घटना है। नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम कोटाभर्री गांव धमतरी का युवक पिन्टु अपने साथी के साथ गांव के बिहारी लाल कमार के घर शराब पीने गया था। रात्रि में युवक पिंटू ने बिहारी लाल की पत्नी के साथ बाहर जाकर अनाचार किया। घटना के दूसरे दिन जब महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने पति को दी तो पति ने गुस्से में आकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे महिला की मौत हो गई थी। मामले की सूचना पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पश्चात एसपी प्रशांत ठाकुर व एएसपी मेघा टेंम्भुरकर के निर्देशन में मामले की जांच पश्चात पता चला कि महिला की हत्या उसके पति द्वारा ही की गई है। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पति बिहारी लाल कमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 के तहत कार्यवाही की है। वही अनाचार के मामले में आरोपी पिन्टु कमार 19 वर्ष को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है। ईधर इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी दिनेश कुमार कुर्रे, श्रीराम पटेल, एन.आर. साहू, शेखर सिन्हा, योगेश ध्रुव, राजू लाठेवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
