जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़। सारंगढ़ थाने के जाँबाज पुलिसकर्मी टीकाराम खटकर ने मिडिया को सूचना दी है की आज सुबह सारंगढ़ के खेल मैदान मे एक अज्ञात महिला जिसकी उम्र लगभग 30 -32 वर्ष है जिसकी लाश सारंगढ़ कॉलेज ग्राउंड में मिली और। जिसे पहचान की आवश्यकता है किसी भी व्यक्ति को इसकी पहचान होती है तो थाना सारंगढ़ को अवगत कराएं। युवती के माथे पर सिंदूर होने से महिला विवाहिता है, जीभ बाहर निकल आया है सभवतः गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया होगा, बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के सही कारण की जानकारी प्राप्त होगी। लेकिन ऐसे कॉलेज ग्राउंड मे खुलेआम महिला की लाश मिलने से पुलिस के साथ आम जनता भी अचंभित हैँ। आस पास के क्षेत्रों मे दहशत का माहौल व्याप्त है। किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल सारंगढ़ थाने मे सम्पर्क करें..
फिलहाल सारंगढ़ थाना टीम मौके पर पहुचकर लाश को पोस्टमार्डम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच कर रही है, अभी तक शव की शिनाख्त नही हो पाई है, पुलिस आस पास के लोगों से इसकी जानकारी इकट्टी कर रही है। पुलिस ने आम जन से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को इसकी पहचान होती है तो थाना सारंगढ़ को अवगत कराएं।


- प्रमोद यादव की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, ताश के फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपी गिरफ्तार… - June 24, 2026
- सारंगढ़:यातायात नियम तोड़े तो जेब हुई ढीली, दो दिन के अभियान में ₹55 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला… - June 24, 2026
- आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए : लोकेश कांवरिया.. - June 24, 2026


