छत्तीसगढ़: सन्देहास्पद स्थिति मे मिला स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के भतीजे का शव !

रायपुर:-छत्तीसगढ़ के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे वीरभद्र प्रताप सिंह उर्फ सचिन सिंहदेव का शव संशयास्पद अवस्था मे मिला है। यह शव बिलासपुर के बेलगहना इलाके में शत विक्षत हालत में मिला है। वीरभद्र सिंहदेव पर ही छत्तीसगढ़ के विधायक बृहस्पति सिंह ने वीरभद्र सिंहदेव के जरिये टीएस सिंहदेव द्वारा हत्या करवाने का आरोप लगाया था।वीरभद्र सिंहदेव अंबिकापुर राजघराने से ताल्लुक रखते हैं।अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।कोटा पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलका और बेलगहना स्टेशन के बीच गहिला नाला के पास सुबह एक शव मिला जिसकी शिनाख्त प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे के तौर पर हुई है। ।बिलासपुर कटनी रेलमार्ग पर सलका रेलवे स्टेशन और बेलगहना रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन के किनारे रेलवे कर्मचारियों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा जिसके बाद कर्मचारियों ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।।जांच पंचनामा के दौरान मृतक के जेब मे मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन के रुप में हुई है।
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
