दुर्ग। जिले के भिलाई तीन थाना क्षेत्र के जेवरा सिरसा चौक के पास एक मासूम बच्चे को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत मेें ले लिया है।

बता दें कि दुर्ग के गयानगर निवासी मीरा देवांगन 38 वर्ष अपने भाई को राखी बांधने के लिए भिलाई-3 स्थित श्यामनगर अपने मायके आई थी। यहां उसने अपने भाई को राखी बांधने के बाद शाम को अपने घर जाने के लिए निकली। वह अपने ढाई साल के बच्चे शिवांग का हाथ पकड़कर नेशनल हाइवे के डिवाइडर को पार कर रही थी।
उसी बीच शिवांग हाथ छुड़ाकर फोरलेन के तरफ भागा और वहां से गुजर रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मीरा सदमे में है। वहीं ट्रेलर चालक को ट्रैफिक पुलिस ने आगे चौक पर पकड़ लिया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
