छत्तीसगढ़: स्कूल के रखवाले ही निकले चोर ! जिनके कंधों पर थी सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्होंने ही चोरी की घटना को दिया अंजाम… 9 नग कम्प्यूटर टेबल, 9 नग प्रोजेक्टर साउण्ड बॉक्स तथा एक नग कूलर बरामद….
छत्तीसगढ़: स्कूल के रखवाले ही निकले चोर ! जिनके कंधों पर थी सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्होंने ही चोरी की घटना को दिया अंजाम… 9 नग कम्प्यूटर टेबल, 9 नग प्रोजेक्टर साउण्ड बॉक्स तथा एक नग कूलर बरामद….
शासकीय स्कूल नागपुर से स्कूल का सामान और साउंड बॉक्स चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सभी सामान भी जप्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय उ.मा.शाला नागपुर की प्रभारी प्राचार्य अनुग्रहित तिर्की ने थाना पोड़ी के पुलिस चौकी नागपुर में 8 अगस्त 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि स्कूल के पुराने भवन के कमरों से 9 नग कम्प्यूटर टेबल, 9 नग प्रोजेक्टर साउण्ड बॉक्स तथा एक नग कूलर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया गया है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि का अपराध कायम कर घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल को दी गई। उनके निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी. पी. सिंह के मार्ग दर्शन में एक टीम बनाकर चोरी के अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर शाला के पुराने भवन के कमरों में संचालित शासकीय नवीन महाविद्यालय में कार्य करने वाले प्राईवेट चपरासी अमर सिंह एवं प्राईवेट चौकीदार शिवलाल सिंह को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया गया तो दोनो के द्वारा कॉलेज के लैब टैक्नीशियन राहुल सेन के कहने पर उनके साथ मिलकर फर्नीचर चोरी की घटना करना स्वीकार किया।
दोनों के बयान के आधार पर राहूल सेन को भी पकड़ कर घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से स्कूल से चोरी गया फर्नीचर 9 नग कम्प्यूटर टेबल तथा 9 नग प्रोजेक्टर साउण्ड बॉक्स एवं एक नग हरे रंग का पुराना कूलर कीमत करीब 20 हजार रूपये का सामान बरामद कर जप्त कर लिया गया तथा चोरी के फर्नीचर आदि को ले जाने में उपयोग किये गये वाहन काले रंग का हीरो स्पेलण्डर मोटर सायकल क्रमांक-सी.जी./16-सी./8624, कीमत लगभग 15 हजार रूपये को भी जप्त कर लिया गया है।
आरोपी राहूल सेन पिता पन्नालाल उम्र 32 वर्ष निवासी मनेन्द्रगढ़, शिवलाल सिंह पिता शिवचरन सिंह उम्र 27 वर्ष एवं अमर सिंह पिता रामप्रसाद सिह उम्र 27 वर्ष निवासी लोहारी थाना पोड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह, चौकी प्रभारी नागपुर सहायक उप निरीक्षक राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामरूप सिंह, आरक्षक रोशन एक्का, दिनेश यादव, मनोज कुमार व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
