रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक कैदी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। अपनी ही शर्ट से फंदा बनाकर कैदी झुल गया। यह घटना जेल के अस्पताल वार्ड में हुई।
कैदी मानसिक रूप से परेशान था। जिसका इलाज पिछले कुछ दिनों चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र जायसवाल नाम के कैदी ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार रहता था। इस वजह से उसे डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। जेल के कामकाज में महेंद्र को शामिल नहीं किया जाता था। वह अकेले में बड़बड़ाता रहता था। अचानक उसने खुदकुशी कर ली।
उसे चिड़चिड़ा रवैया के कारण बाकी कैदियों से अलग रखा गया था
बताया गया कि, महेंद्र जायसवाल कोने में बैठ कर खुद से बातें किया करता था। उसका चिड़चिड़ा रवैया होने की वजह से उसे जेल के बाकी कैदियों से अलग रखा गया था। उसकी दिमागी हालत भी कमजोर थी। जिसकी वजह से अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टर्स की भी मदद ली जा रही थी। 2018 में बलौदाबाजार से महेंद्र को रायपुर की सेंट्रल जेल लाया गया था। जेल में आने के बाद ही उसकी तबीयत खराब थी। मृतक कसडोल का रहने वाला था। उसे हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे अदालत ने 14 साल की सजा सुनाई थी। फिलहाल इस घटना की न्यायिक जांच की जाएगी
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




