रायपुर. छत्तीसगढ़ में शनिवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसमें बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बीजापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है. प्रदेश के 7 अन्य जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर, धमतरी और गरियाबंद जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर अति भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर अतिभारी वर्षा और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट हुआ है. अगले 72 घंटों में बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों के लिए अति भारी से सीमांत भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी हुआ है.
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
