शिक्षिका या कलंक: राइटिंग अच्छी नहीं होने पर 3 री कक्षा के बच्चे को बेरहमी से पीटा! हाथ पैर शरीर हुआ जख्मी, बच्चे के पिता को बोली आपको समझ आए तो पढ़ाओ, नहीं तो स्कूल से निकाल लो… नहीं तो और मारूंगी, इससे ज्यादा मारूंगी….

IMG-20220807-WA0003.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सीहोर। आखिरी पीरियड में कॉपियां चेक हाे रही थीं। हैंड राइटिंग खराब होने पर मैडम मुझे दूसरे कमरे में लेकर गईं। यहां मोनिका मैडम भी थीं। उन्होंने कॉपी देखी और बेंत से मारना शुरू कर दिया। वे बुरी तरह से पीट रही थीं। मैंने कहा- मैडम मैं मर जाऊंगा, तो बोलीं- मर जा। वो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थीं। मेरे अलावा और भी बच्चों के साथ मारपीट की गई’। रोते हुए ये आपबीती सुनाई तीसरी क्लास के एक बच्चे ने। जिसकी लिखावट सुंदर नहीं होने पर स्कूल टीचर ने उसे गहरे जख्म दिए। मामला सीहोर के हसनाबाद जोड़ गांव का है। यहां ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पढ़ने वाले तीसरी क्लास के बच्चे के साथ टीचर ने बेरहमी से मारपीट की है। टीआई कोतवाली नलिन बुधौलिया ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने टीचर के खिलाफ अच्छी लिखावट नहीं होने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। टीचर मोनिका के खिलाफ 294, 323 में मामला दर्ज किया गया है। कपड़े उतारे तो शरीर पर गहरे जख्म दिखे बच्चे के पैर पर दिख रहे जख्म बना रहे हैं कि किस तरह से पिटाई की गई। बच्चे के पिता कपड़ा व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि बेटा ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पढ़ता है। वह रोज की तरह सुबह साढ़े 7 बजे वैन से स्कूल गया था। दोपहर सवा 3 बजे स्कूल से लौटा तो रो रहा था। उसकी मां ने रोने का कारण पूछा तो बोला- मैडम ने बहुत मारा है। पहले लगा कि शरारत की होगी, इसलिए मैडम ने हल्का-फुल्का मारा होगा। लेकिन जब बच्चे के कपड़े उतारे तो शरीर पर गहरे जख्म नजर आए। पत्नी ने तत्काल मुझे फोटो खींचकर भेजे। पिता ने फोटो भेजकर मैडम से कारण पूछा- तो बोलीं, स्कूल से नाम कटवा लो। उन्होंने जानवर की तरह बच्चे को मारा था। मैंने सभी फोटो टीचर को भेजे और बस इतना पूछा कि इस प्रकार से बच्चों को क्यों पीटा गया। मैडम ने कहा – 5 दिन से कॉपी कंप्लीट करने को कह रहे हैं, पर वह सुन नहीं रहा है। दूसरा यह कि इसकी राइटिंग बहुत खराब है। इस पर मैंने इसे मारा तो यह भागा। भागने पर इसे और मारा। उन्होंने कहा- आपको समझ आए तो पढ़ाओ, नहीं तो स्कूल से निकाल लो… नहीं तो और मारूंगी, इससे ज्यादा मारूंगी। इसके पहले भी उन्होंने बच्चे को पीटा था। मैं बस मैडम के खिलाफ कार्रवाई चाहता हूं।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts