जगन्नाथ बैरागी

जशपुर। नारायणपुर थाना क्षेत्र के पहाड़टोली गांव से कल दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर से खेलने निकले दो बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और दोनों बच्चों की मौत हो गई। जब काफी देर तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे और काफी तेज बारिश होने लगी तब परिजन उन्हें ढूंढने निकले। घटना के बाद परिवार और आसपास के गांव में मातम पसर गया मां-बाप का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को 4 वर्षीय राजकुमारी और 7 वर्षीय अनुज खेलने के लिए निकले थे। दोनों खेलते-खेलते बेलसोंगा डेम के पास पहुंच गए थे। जहां कुछ देर बार बारिश शुरू हो गई और अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिससे दोनों बच्चे बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे पहाड़ी कोरवा परिवार से थे जिनके घर वालों को घटना की जानकारी नहीं थी। जब बच्चे घर नहीं लौटे तो वे ढूंढने निकले तभी दोनों बच्चे डैम के पास मृत मिले।

