रायपुर : राजधानी रायपुर से सटे ग्राम निमोरा में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार अपचारी बालक बड़े भाई ने अपने नाबालिक छोटे भाई की गैती मारकर की हत्या। नाबालिग छोटे भाई की फिजूलखर्ची व बात बात पर घर वालों से पैसे मांगने की बात से अपचारी बड़ा भाई बहुत परेशान रहता था।

घटना थाना राखी अंतर्गत ग्राम निमोरा की है। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिक बालक अपने घरवालों से मोबाइल खरीदने व फिजूलखर्ची के लिए बार बार पैसे मांग कर ज़िद करने लगा था, जिसे अपचारी बालक बड़े भाई ने घर मे पैसे न होने की बात कहते हुए बहुत समझाया , किन्तु नाबालिक मृतक अपने बड़े भाई से ही विवाद करने लगा।इसी बात से रंजिश रखते हुए अपचारी बालक ने दिनांक 2 और 3 अगस्त की दरम्यानी रात को मौका पाकर अपने छोटे भाई नाबालिक मृतक की सोते हुए अवस्था मे सीने एवं पेट मे गैती से मारकर हत्या कर दी। पुलिस नाबालिग बालक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट पार्टम के लिए भेज दिया है व आरोपी बड़े भाईसे पूछताछ की जा रही है.
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
