अजब- गजब: युवक के पेट से निकले 63 सिक्के, डॉक्टर हैरान, वैज्ञानिक परेशान…
जोधपुर। हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक के पेट से ऑपरेशन कर 63 सिक्के निकाले हैं। जब एक्स-रे किया तो पेट में सिक्कों का ढेर देख खुद डॉक्टर हैरान हो गए। डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद इन सिक्कों को बाहर निकाला गया। दरअसल, जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी 36 वर्षीय युवक के पेट में गुरुवार को अचानक से पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर परिजन उसे गुरुवार शाम करीब 4 बजे मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। पेट में ज्यादा दर्द होने पर युवक को एडमिट कर दिया गया था। शुक्रवार डॉक्टर्स ने जब एक्स-रे किया तो पेट में कुछ दिखाई दिया। मरीज से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सिक्के निगल गया है। इस पर तुरंत ऑपरेशन किया गया। डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन में पेट से सिक्के का ढेर निकाला गया। युवक की तबीयत में सुधार होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। विमंदित है युवक, बता नहीं पाया कब से निगल रहा है एमडीएम अस्पताल के सुप्रीडेंट डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि गैस्ट्रोएनटोलजी डिपार्टमेंट की ओर से एंडोस्कोपी द्वारा यह ऑपरेशन किया गया। दोबारा जांच की गई, जिसमें किसी तरह का सिक्का नहीं मिला। उन्होंने बताया कि युवक विमंदित था। वह बता नहीं पाया कि कब से सिक्के निगल रहा था। अधिकांश एक-एक रुपए के सिक्के थे। इसमें गैस्ट्रोएनटोलजी डिपार्टमेंट के हैड डॉ. नरेंद्र भार्गव के द्वारा ऑपरेशन किया गया। युवक विमंदित है। उसने कब और कैसे सिक्के निगले, कब से निगल रहा था, यह नहीं बताया। उसके पेट से कुल 63 सिक्के निकले।
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ… - March 16, 2026
- प्रशिक्षण से मजबूत होगा संगठन, भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग जल्द — जिला कार्यालय में हुई अहम बैठक… - March 16, 2026
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
