छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने गुरवार को हरेली तिहार के मौके पर सीएम हाउस परिसर से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान बघेल ने महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और उन्हें अधिकार संपन्न् बनाने की शपथ भी दिलाई।

बात हे अभिमान के महिला मन के सम्मान के सूत्र वाक्य के साथ यह यात्रा शुरू हुई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर इसकी शुरुआत की गई है। इन रथों का संचालन जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने डीएमएफ नीति में विशेष बदलाव किए हैं। पहले चरण में यह रथ राज्य के नौ जिलों दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमंुद, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर में जाएगा।
मिलेगी निश्शुल्क कानूनी सहायता
यह रथ गांव-गांव तक भ्रमण कर लोगों को लघु फिल्मों, संदेशों और ब्रोशर के माध्यम से महिलाओं के कानूनी प्रावधानों और उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराएगा। इसकी शुरूआत दुर्ग जिले से होगी। इस अभियान के तहत महिलाओं को निश्शुल्क कानूनी सहायता भी दी जाएगी। प्रत्येक महतारी न्याय रथ में 2 अधिवक्ता भी होंगे, जो महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें जानकारी और सलाह देंगे। न्याय रथ के माध्यम से महिलाएं आवेदन भी दे सकेंगी।
महिलाएं दर्ज करा सकेंगी शिकायत
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. किरणमीय नायक ने बताया कि महतारी न्याय रथ के माध्यम से बताया जाएगा कि महिलाएं अपनी समस्याओं के समाधान, निश्शुल्क और त्वरित न्याय पाने के लिए महिला आयोग में किस तरह आवेदन कर सकती हैं। इससे पहले भी महिला आयोग ने वाट्सएप नंबर 9098382225 जारी किया है, जिसके माध्यम से महिलाएं आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करा रही हैं।
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




