छत्तीसगढ़: अजब गजब आस्था ! घर मे निकला 5 फिट का नांग,ग्रामीणों ने की रात भर की देखभाल, पूजा पाठ पिलाया फिर, फिर….

हमारा देश कई संस्कृति, सभ्यता के लिए पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखता है. सबकी अपनी आस्था और विश्वास है. आस्था और विश्वास का एसा ही एक दृश्य आज कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्र भैसमा में देखने को मिला. यहां एक व्यकित के घर रात में एक 5 फीट लंबा जहरीला नाग घुस गया. जिसके बाद घर के सदस्य और आसपास के लोग सांप की पूजा पाठ में लग गए.

इतना ही नहीं रातभर सांप की देखभाल भी की गई. उसे दूध पिलाया गया. जैसे-जैसे लोगों को जानकारी होती गई लोग एक के बाद एक पूजा-अर्चना करने पहुंचे. घर वालो ने बताया कि सावन का महीना है, सावन के इस पवित्र महीने में स्वयं नाग देवता आए हैं. घर वालों और गांव में खुशी का महौल रहा. नाग भी रात भर एक ही जगह रहा और किसी भी व्यक्ति को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया. सुबह होने पर लोगों ने स्नैक कैचर को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे जितेंद्र सारथी ने नाग का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया.
- हरी खाद और बीजीए कल्चर से बदलेगी खेती की तस्वीर : संयुक्त संचालक राठौर ने सारंगढ़ कृषि विभाग को दिए बड़े निर्देश… - May 7, 2026
- उर्वरक वितरण पर नहीं कोई रोक : सरकार ने अफवाहों पर लगाया विराम, किसानों से भ्रामक खबरों से बचने की अपील… - May 7, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली नई कलेक्टर : आईएएस पद्मिनी भोई साहू ने संभाली कमान, प्रशासनिक महकमे में उत्साह…. - May 7, 2026
