रायगढ़। शनिवार की शाम मांड नदी में मछली पकड़ने के लिए उतरे युवक की नाव तेज बहाव के कारण पलट गई। आसपास के युवकों ने नदी में छलांग लगाकर उसे तलाशने की कोशिश की मगर अब तक युवक का पता नहीं चल सका है। ऐसे में युवक को तलाशने अब रविवार सुबह पुलिस गोताखोरों का सहारा लेगी। कोतरा रोड़ पुलिस ने बताया कि शनिवार करीब 5 बजे तारापुर निवासी नान्हू निषाद 30 वर्ष नामक युवक अपनी नाव लेकर मछली पकड़ने के लिए मांड नदी में उतरा था। चूंकि अंचल में बारिश जारी है।

ऐसे में नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। ऐसे में नदी के तेज बहाव के कारण युवक की नाव अचानक से पलट गई और वह नदी में गिर गया। नदी में नाव पलटने और युवक के नदी में गिरने की घटना को देख कर में आसपास के कुछ युवकों ने नदी में छलांग लगाकर उसे बचाने का भी प्रयास किया मगर उसका कुछ पता नहीं चला। ऐसे में देखते ही देखते मांड नदी के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई तो वहीं खबर मिलते ही कोतरा रोड पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गयी मगर इस दौरान अंधेरा होने से नदी में डूबे युवक को तलाशने के काम में दिक्कतें आने लगी। ऐसे में अब पुलिस रविवार सुबह युवक को तलाशने के लिए गोताखोरों की मदद लेने की बात कह रही है।
मौके पर तैनात है पुलिस टीम
कोतरा रोड थाना प्रभारी ने बताया कि चूंकि मांड नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और युवक की तलाशने के लिए लोग अंधेरा होने के बाद भी नदी में उतर रहे हैं। ऐसे में मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और किसी को भी रात के समय नदी में उतरने के लिए मना किया गया है। रविवार को सुबह गोताखोर बुलाकर लापता युवक की तलाश की शुरू की जायेगी।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
