दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बड़े स्तर पर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भांडाफोड किया है। देह व्यापार के लिए विदेशी लडकियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। लड़की मुहैया कराने वाले गैंग का एजेंट ग्राहकों को 10 से 20 हजार की कीमत में लड़कियां उपलब्ध कराता था। देह व्यापार में लिप्त ज्यादातर लड़कियां उज्बेकिस्तान की बताईं जा रही है।

मामला दिल्ली के मालवीय नगर इलाके का है। तुरकेमिनस्तान के निवासी जुमएव अजीज और उसका पति मेरेडोब अहमद इस गैंग काफी समय से चला रहे थे। मेरेडोब अहमद को इस गैंग का सरगना बताया जा रहा हैं। वहीं उज्बेकिस्तान निवासी अली शेर विदेशी लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाता था और उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता था।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने किया भांडाफोड़
क्राइम ब्रांच की ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना इसकी सूचना लगने पर पुलिस ने इन्हे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सिपाही सोहनवीर नकली ग्राहक बनकर गया। उसके साथ एएसआई राजेश गवाह बनकर गया था। उन्होंने एजेंट मोहम्मद रूप और चंदे साहनी उर्फ राजू से बात की। मालवीय नगर में 10 विदेशी लड़कियां उनके समक्ष पेश की उसी समय पुलिस टीम ने छापा मारकर दोनों एजेंट को गिरफ्तार कर लिया।
लडकियों को दिया जाता था नौकरी का झांसा
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तुरकेमिनस्तान निवासी जुमएव अजीज और उसका पति मेरेडोब अहमद इस गैंग के सरगना हैं। वहींए उज्बेकिस्तान निवासी अली शेर विदेशी लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाता है और उन्हें देह व्यापार में धकेल देता था। पुलिस ने इन तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
