छात्रों के भविष्य बनाने वाले टीचर उनके भविष्य के साथ कर रहे थे खिलवाड़! कलेक्टर ने 5 शिक्षकों को थमाया नोटिस…
लोरमी । मुंगेली जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई हैं। यहां छात्रों का भविष्य बनाने वाले टीचर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। जब ये बात जिले के कलेक्टर को पता लगी तो उन्होंने 5 शिक्षकों को नोटिस थमा दिया।
यह पूरा मामला लोरमी के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल का हैं। जिला कलेक्टर राहुल देव स्कूल पंजी का अवलोकन करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि 5 शिक्षक छात्रों को पढ़ाने के बजाय इधर-उधर घूम रहे हैं और स्कूल में आने के बावजूद वहां से नदारद हैं।
कलेक्टर राहुल देव ने पांचों शिक्षकों को स्कूल में अनुपस्थित रहने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के पांचो शिक्षकों का नाम क्रमश: कुमार सिंह, प्रियंका शर्मा, विरेश कुमार,मंजुला विलियम और आशा मिश्रा हैं।
- जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के प्रयासों से मिली सड़कों को मंजूरी..मुख्यमंत्री ने किया 4 महत्वपूर्ण सड़कों का वर्चुअल भूमिपूजन.. - April 18, 2026
- जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने टॉपर सेजल पटेल को दी बधाई..स्कूल के अनुशासित माहौल और गुरुजनों के मार्गदर्शन को बताया सफलता का आधार… - April 18, 2026
- मुंह का कैंसर किस उम्र में होता है? यहां जानिए किन लोगों को Oral Cancer का ज्यादा खतरा है… - April 18, 2026

