जशपुर । जशपुर में भ्रष्टाचार किस तरह उफान पर है और अधिकारी भ्रष्टाचार के रंग में किस कदर रंगे हुए है अगर ये जानना है तो जशपुर के इन गुरुजी से जरूर मिलिए । इन गुरुजी का नाम अथनस कुजूर है ।बिगत 31 मार्च को शासन ने इन्हें सेवानिवृत कर दिया है। अब इनकी समस्या ये है कि बीईओ कार्यालय से इनकी एक फाईल आगे नहीं बढ़ रही है नतीजतन रिटायरमेंट के एक सप्ताह बाद मिलने वाले जे आई एस और एफ बी एफ दो क्लेम की राशि आज तक जारी नही हुआ।ताज्जुब की बात यह है कि शासन स्तर (रायपुर)से मिलने वाली जीपीएफ राशि उंन्हे कबका मिल गया ।पेंशन भी जारी हो गया लेकिन जो काम बीईओ कार्यालय से महज कुछ दिनों में हो जाना था वो आज तक नहीं हुआ।क्यो नहीं हुआ ?पूछने पर उन्होंने बताया कि फाईल आगे बढ़ाने के लिए बीईओ साहब इनसे 50 हजार का चढ़ावा मांग रहे है और चढ़ावा नहीं देने के कारण उनका काम आज तक नहीं हुआ

दरअसल कुनकुरी सलिहा टोली के रहने वाले इन रिटायर्ड शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में 3 दिनों से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गुरुजी एक पत्रकार को डंके की चोट पर बोल रहे है कि बीईओ उनसे 50 हजार और फाईल पर साईंन करने के लिए 10 हजार की मांग करते हैं।इनके द्वारा उंन्हे चढ़ावा नहीं दिया गया इसलिए उन्हें महीनों से घुमाया जा रहा है।
शिक्षक द्वारा सरकारी सिस्टम पर उठाए गए इतने बड़े सवाल का जवाब भला कौन नही चाहेगा।हमने शिक्षक के आरोपो की तहकीकात करने के क्रम में बग़ीचा बीईओ कोसले से कई बार दूरभाष पर सम्पर्क करना चाहा लेकिन उन्होंने हमारा फोन नहीं उठाया इसलिए इस मामले में उनका पक्ष सामने नही आ पाया है ।
हां ,इस मामले में जब हमने जिला शिक्षाधिकारी जे के प्रसाद से बात की तो उन्होंने कहा—आज ही यह वीडियो हमारे पास आया है।मैं जाँच किये बगैर इस मामले में कुछ नही कह सकता ।जाँच टीम बनाया जा रहा है ।जांच टीम की रिपोर्ट आ जाएगी फिर आगे की कार्रवाई करेंगे
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
