रायपुरः भारत में रहकर आतंकवादियों के लिए फंडिंग करने वाले अंतरराज्यीय शातिर आरोपी श्रवण मंडल को पुलिस ने 9 सालों बाद गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर पुलिस ने उन्हें झारखंड से पकड़ा है। खमतराई थाना में मामला दर्ज था। इसके अन्य साथी पहले ही साल 2013 में गिरफ्तार हो चुके थे और अभी रायपुर जेल में सजा काट रहे हैं।

रायपुर पुलिस को सबूत मिले हैं कि श्रवण ने भारतीय लोगों के नाम पर ICICI बैंक में खाते खुलवाए। पाकिस्तान से आने वाली रकम को इन खातों के जरिए आतंकियों के काम करने वाले दूसरे लोगों का भेजा करता था। ये रकम आतंकी संगठन सिमी और इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े लोग इस्तेमाल करते थे। श्रवण एक तरह से दोनों आतंकी संगठनों के लिए स्लीपर सेल की तरह काम किया करता था, वो आम लोगों के बीच आम मजदूरी वगैरह करके जिंदगी बिता रहा था, मगर इसके संबंध पाकिस्तानी आकाओं से थे।
आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
वहीं अब बिलासपुर हाईकोर्ट ने श्रवण कुमार की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। आरोपी ने जमानत के लिए याचिका लगाई थी। दरअसल, ये मामला रायपुर के विशेष न्यायालय में लंबित है।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
