यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने एक अरब सत्तर करोड़ की ठगी करने वाले दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने अरबों रुपए की ठगी करने वाले संगठित गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
VOIP कॉलिंग का फिजिकल/ क्लाउड सर्वर लगाकर डायल/DID के माध्यम से विदेशों में TFN/IBR call/EmailBlasting/popup और टिकट आदि के माध्यम से cubedialer का प्रयोग कर रिफंड व टेक सपोर्ट के नाम पर कंप्यूटर/लैपटॉप को रिमोट पर लेकर दर्जनों कंपनियों की आड़ में अरबों रुपए की ठगी की गई है.

एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए गए अभियुक्त करण मोहन, विनोद सिंह, ध्रुव नारायण, मयंक गोगिया, अक्षय मलिक उर्फ महेंद्र मलिक, दीपक सिंह, आहूजा पौडवाल, अक्षय शर्मा, जयंत सिंह, मुकुल रावत हैं. इन सभी के पास से एसटीएफ ने विदेशी करंसी लैपटॉप आईपैड चेक लीफ व चार पहिया वाहन और कई अहम चीजें बरामद की हैं.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अभी तक लगभग 170 करोड़ रुपये की ठगी की है. एसटीएफ ने सभी को नोएडा से गिरफ्तार किया है
- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
