रायगढ़, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत व्ही.टी.पी.पाठ्यक्रम (इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक साल्यूशन पावर)का नि:शुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण मेें भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़ में 23 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते है। प्रशिक्षणार्थी को कक्षा आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी सभी अंक सूचियों एवं दस्तावेजों की मूल प्रति अथवा एक छायाप्रति के साथ दो पासपोर्ट फोटो के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए इलेक्ट्रिशियन भागवत वर्मा मोबा.नंबर 97536-99579 से संपर्क कर सकते है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिलाईगढ़ CMO पर गिरी गाज, यशवंत देवांगन निलंबित… - September 25, 2026
- ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस में बड़ा एक्शन, प्रधान आरक्षक निलंबित,आरक्षक लाइन अटैच… - September 25, 2026
- जिला मुख्यालय की बदहाल तस्वीर: सड़कें उखड़ीं, स्ट्रीट लाइटें बंद और नालियों का गंदा पानी सड़क पर! - September 25, 2026
