6 साल की मासूम के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने की दरिंदगी,पंच-पटेलों ने राजीनामे का बनाया दबाव,आरोपी फरार…
जयपुर: राजस्थान के अलवर जिले में एक छह साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अलवर के एक गांव में 65 वर्षीय व्यक्ति ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
घटना 10 जुलाई की है जब युवती पड़ोस में एक शादी में खाना खाकर घर लौट रही थी। 3 दिन तक गांव के पंच पटेल मामले को सुलझाने का प्रयास करते रहे। आखिर में तीन दिन बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ के दर्ज कराया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी ग्रामीणों का सामना नहीं कर सका और फरार हो गया। पीड़ित परिवारजनों ने बुधवार शाम को नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। कार्यवाहक कोतवाल लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया वृद्ध शेर सिंह यादव पुत्र नंदराम नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही वह फरार बताया जा रहा है।
बच्ची के साथ हुई हैवानियत के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव की बदनामी ना हो इसलिए पंच पटेल मामले को दबाते रहे। लेकिन पीड़ित बच्ची के परिजनों ने ग्रामीणों की बात नहीं मानी और पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। मामला बेहद संवेदनशील होने की वजह से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। आनन-फानन में मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित किया गया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह पुलिस दबिश दे रही है। लेकिन आरोपी का अभी तक पता नही चल पाया है
पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है, उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सारंगढ़ में VBG-RAM G कार्यशाला संपन्न, निखिल बानी ने दी स्वरोजगार की गारंटी… - January 29, 2026
- शासकीय विद्यालय हरदी में वार्षिकोत्सव की धूम…जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी अतिरिक्त कक्ष की सौगात.. - January 29, 2026
- सारंगढ़ :प्रशासनिक मार्ग पर ‘मानवीय गरिमा’ तार-तार..नंदा चौक से तहसील कार्यालय तक एक भी शौचालय नहीं.. - January 29, 2026
