अजीबो गरीब मामला: आसमान में घूमने जाना है कहकर नशे में धुत्त होकर युवक ने लगा ली फांसी….
जबलपुर – शहर में गोरखपुर के शंकर शाह नगर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक शराबी युवक को आसमान में घूमने की धुन सवार हो गयी। जिसके बाद उसने नशे में धुत्त होकर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब देर रात अपने बेटे को फंदे पर झूलता हुआ देखा तो चीख पड़े। जिसे फांसी से उतारकर तत्काल विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।
मामले का विवरण
जानकारी अनुसार मनीष सोधिया ने पुलिस को सूचित किया कि अजय पिता फूलचंद डुमार 20 साल निवासी शंकर शाह नगर रामपुर ने देर रात अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। जिस वक्त यह घटना हुई पूरा परिवार सो रहा था, लेकिन युवक के कमरे से आवाज सुनकर परिजन दौड़े और दरबाजा खोलकर देखा तो युवक फंदे पर लटका मिला। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने कहा- शराब का था आदी :
प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस ने बताया कि परिजनों के लिए कथन में यह बात सामने आई है कि युवक शराब का आदी था और जिस वक्त यह घटना हुई, युवक शराब के नशे में धुत्त था। पुलिस पड़ताल जारी है।
- दो साल बाद मां-बाप से मिला कमलेश, कनकबीरा पुलिस बनी सहारा… - October 12, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की अगुवाई में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 4 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार… - October 12, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न..79 वैष्णव युवक-युवतियों का हुआ परिचय सम्मेलन..श्री रामरंग वैष्णव बने कार्यकारी अध्यक्ष, सविता दास प्रदेश उपमहासचिव..कर्मठ जीतेन्द्र दास वैष्णव को मिली कोषाध्यक्ष की बड़ी ज़िम्मेदारी..उमड़ा वैष्णव जनसैलाब, गूंजी सामाजिक एकता की हुंकार.. - October 12, 2026
