बड़ी खबर आ रही है कि राशन से भरा ट्रैक्टर नाले में बह गया. ट्रैक्टर सवार लोगों ने तैरकर जान बचाई. बीजापुर के भोपालपटनम से सेंड्रा इलाके के ग्रामीणों का राशन ले जाते हुए किसान का ट्रैक्टर नाले में बह गया. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बारिश होने से नदी नाले उफान पर हैं. ग्रामीणों का राशन ले जाते हुए जल्ला नाले के बीच में पहुंचते ही एक ट्रैक्टर पानी के तेज बहाव की चपेट आ गया और बह गया.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




