रायपुर। राजधानी रायपुर में बच्चों के आपसी मतभेद में 10-12 छात्रों ने मिलकर एक 10वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा। इस घटना में उस छात्र की मौत हो गई। मृतक का नाम पहचान मोहन राजपूत बताया जा रहा है।

दरअसल, आपसी विवाद में 10-12 छात्रों स्कूल परिसर में ही बुरी तरह से एक छात्र की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल रूप से स्कूल में एम्बुलेंस बुलाया गया और घायल छात्र को अम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक खमतराई निजी स्कूल में 10वीं का छात्र है। खमतराई के स्कूल में दो गुटों में विवाद का मामला सामने आया है। जिसमें एक 10वीं का छात्र बुरी तरह घायल हो गया। जिसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी।
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




