भरथना। इटावा में दूल्हे का रंग देख दुल्हन भड़क गई और शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा, “दूल्हा वह नहीं है, जो फोटो में था।” बात लोगों के बीच पहुंची तो हंगामा हो गया। दोनों पक्षों में तकरीबन 6 घंटे तक पंचायत चली। लेकिन कोई हल नहीं निकला। बारात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई। दूल्हा पक्ष ने इसकी पुलिस से शिकायत की है। मामला भरथना तहसील के एक गांव का है। यहां पर बुधवार रात बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत किया। इसके बाद जनवासे से गाजे-बाजे के साथ बारात द्वाराचार के लिए लड़की के घर पहुंची। द्वाराचार के दौरान मौजूद महिलाओं ने दूल्हे को देखा तो उनमें सुगबुगाहट होने लगी। दुल्हन बोली- फोटो में कोई और लड़का था द्वाराचार के बाद फेरों की रस्म शुरू हुई। इस दौरान जैसे ही दूल्हा-दुल्हन आमने-सामने आए। दूल्हे का रंग देखते ही दुल्हन का पारा चढ़ गया। दुल्हन ने कहा, “तस्वीर में दिखाए गए दूल्हे का रंग साफ था, लेकिन बारात लेकर आए दूल्हे का रंग काला है, इसलिए शादी नहीं करूंगी।” 6 घंटे चली पंचायत में नहीं निकला हल दुल्हन की मां और ममेरे भाई ने बताया कि शादी से पहले जिस लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी, वह दूसरे लड़के की थी। बारात में किसी और को दूल्हा बनाकर भेज दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करने पर बारात में शामिल लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 6 घंटे तक समझौते के लिए बातचीत होती रही, लेकिन बात नहीं बनी और बारात दुल्हन के बगैर लौट गई। दूल्हे के परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत दूल्हा पक्ष की तरफ से कोतवाली थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया। वर पक्ष ने कहा, “उसके बेटे की शादी बुधवार को थी। दुल्हन ने सारी रस्में होने के बाद भी शादी से इनकार कर दिया। शादी में दिया सामान, जेवर भी नहीं लौटाया।” वहीं दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष के आरोप को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पास जेवर नहीं हैं। कोतवाली प्रभारी बोले- बहन के देवर से शादी करना चाहती है लड़की भरथना कोतवाली प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने कहा, “मामला संज्ञान में आया है। लड़के पक्ष ने चढ़ावे का सामान लड़की पक्ष से दिलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करवा कर सामान वापस करवा दिया गया है। ऐसी जानकारी है कि लड़की का प्रेम-प्रसंग चल रहा है, जिस वजह से उसने शादी से इनकार कर दिया। लड़की अपनी बहन के देवर के साथ शादी करना चाहती है।”

- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




