अंबेडकरनगर: जिले से लेडी टीचर की हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने अपनी ही टीचर की चाकू से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि छात्र और टीचर के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था, जिसके बाद शिक्षिका प्रेग्नेंट हो गई थी। वहीं, लेडी टीचर के प्रेग्नेंट होने के बाद छात्र का उससे मोहभंग हो गया और वह रिश्ता खत्म करना चाहता था, लेकिन टीचर रिलेशनशीप में बने रहने के लिए दबाव बना रही थी। अंतत: छात्र ने शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि छात्र मृतक शिक्षिका से 17 साल छोटा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के पठानपुर अतरौली निवासी सुप्रिया वर्मा बीकापुर तहसील क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। वह पति व अपनी मां के साथ अयोध्या में रहती थीं। पांच मांह की गर्भवती सुप्रिया वर्मा की गत एक जून को दोपहर के वक्त अयोध्या के श्रीरामपुरम कॉलोनी में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय वह घर में अकेली थीं।
पुलिस ने बताया कि महिला का एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के से कथित तौर पर प्रेम था और वह लड़का इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहता था, लेकिन वह उस पर संबंध बनाए रखने के लिए दबाव बना रही थीं। लेकिन नाबालिग लड़का शिक्षिका के साथ अपने रिश्ते से बाहर आना चाहता था, क्योंकि लड़का समाज और परिवार में अपनी प्रतिष्ठा से डरता था। उन्होंने कहा कि शिक्षिका कभी नहीं चाहती थी कि वह उस रिश्ते को समाप्त करे।
शिक्षिका, लड़के पर रिश्ते में बने रहने का दबाव बना रहीं थी, जिससे परेशान होकर लड़का घर में घुसा और शिक्षिका को धारदार हथियार से मार डाला। उन्होंने कहा कि लड़के ने लोगों का ध्यान हटाने के लिए घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की। इसके लिए लड़के ने कमरे में रखी गई आलमारी से 50 हजार रुपए नकद और अन्य कीमती सामान ताला तोड़कर उठा लिए।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




