छत्तीसगढ़: हीरो की तरह स्टाइल मारते सिग्नल तोड़ाकर आड़ी-तिरछी चला रहा था बाइक,वीडियो वायरल पुलिस ने ठोका 4 हजार का चालान…
रायपुर/यातायात पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। बाइक चालक ने पहले सिग्नल तोड़ा, इसके बाद आड़ी-तिरछी बाइक चलाई।
इसका वीडियो यातायात पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ चार हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। यातायात पुलिस ने छह महीने 600 से ज्यादा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। उनके लाइसेंस भी निलंबित किए गए हैं।
बता दें कि यातायात पुलिस रायपुर द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों से अपील है कि नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं, स्वयं सुरक्षित रहें व दूसरों को भी सुरक्षित रहने दें। शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित संचालन के लिए उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए वाट्सएप नंबर 9479191234 जारी किया गया है। इसमें पब्लिक द्वारा किसी भी तरह के यातायात संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। साथ ही नियमों के उल्लंघन के संबंध में शिकायत मिलने पर वीडियो फुटेज के आधार पर उल्लंघन करता वाहन चालक के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
चार दिन पहले मिला था वीडियो
यातायात पुलिस को तेलीबांधा चौक का एक वीडियो 27 जून को मिला था, जिसमें बाइक चालक लापरवाहीपूर्वक रेड लाइट जंप करते हुए स्टंट करते सिग्नल तोड़कर भाग गया। गाड़ी के नंबर के आधार पर वाहन के मालिक अमर बंजारे तेलीबांधा रायपुर को कार्यालय तलब कर उनके विरुद्ध चार हजार का जुर्माना लगाया गया।
स्कूल बसों की जांच आज
शिक्षण सत्र 2022 प्रारंभ होने के बाद शहर में संचालित शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को परिवहन करने वाले स्कूली वाहन बसों का जांच शिविर आज रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में रखा गया है। इसमें पुलिस विभाग और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेषज्ञ मैकेनिकों के माध्यम से वाहनों का मैकेनिकल जांच कराई जाएगी। साथ ही चालक परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण विशेषज्ञ डाक्टरों के माध्यम से कराया जाएगा।
बता दें कि इसके पूर्व 26 जून को स्कूल बस जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें शहर के 12 शैक्षणिक संस्थानों की 145 बसें लाई गई थीं, जो कि बहुत ही कम हैं। छात्र- छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस रायपुर एवं परिवहन विभाग द्वारा फिर से जांच शिविर का आयोजन किया गया है। इसके बाद जो बस जांच शिविर में उपलब्ध नहीं कराया गया छात्र-छात्राओं से परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
