छत्तीसगढ़: नाबालिग को बहाना पड़ गया भारी, 19 वर्षीय युवक हिरासत मे, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म मामले मे पुलिस भी किया गिरफ्तार….
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत बालिका को भी सकुशल बरामद किया गया है।
मामला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल प्रार्थी ने 26 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान और अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। मामले में जांच के दौरान मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 29 जून को संदेही अनिल कुमार भूआर्य उम्र 19 साल निवासी कुंवारदल्ली जिला राजनांदगांव को पकड़ा। साथ ही आरोपी के कब्जे से गुम नाबालिग को बरामद किया गया। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा दिया गया।
- बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि… - March 6, 2026
- विष्णुप्रिया तुलसी के सूखने पर इसे कहीं भी फेंक देते हैं? नुकसान से बचना है तो जान लें नियम और विसर्जन की विधि… - March 6, 2026
- धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें फिल्म की खास बातें… - March 6, 2026
