जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़।सारंगढ़ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभा भवन में विश्व चिकित्सक दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे, जिलाध्यक्ष अरूण मालाकार व अन्य अतिथियों में समाजसेवी महेन्द्र केजरीवाल, गोल्डी नायक जिला महामंत्री कांग्रेस ग्रामीण पार्षद गीता थवाईत विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे अभिषेक शर्मा विधायक प्रतिनिधि तथा चिकित्सकगण बीएमओ डॉ आर एल सिदार, डॉ जे.आर. धृतलहरे, डॉ बी पी साय, डॉ एम. के. मनहर,डा गुप्ता, डॉ यशवंत स्वर्णकार, डॉ सतीश थवाईत, डॉ डीडी साहू ,डॉ आनंद प्रधान, डॉ वर्मा, डॉ थवाईत, डॉ द्वारा, डॉ पटेल, डॉ अनूप अग्रवाल, डॉ शर्मा, डॉ साहू, डॉ चंद्रा सहित अन्य कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही जिसमें सर्व प्रथम डॉ सिदार ने सम्बोधित करते हुए डॉ बीसी राय के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इन्हीं की याद में विश्व चिकित्सक दिवस मनाया जाता है


वही मंच को अरूण मालाकार, सोनी अजय गोल्डी, गोल्डी नायक सहित के साथ कई चिकित्सकों ने भी सम्बोधित करते हुए समस्त चिकित्सकों को धरती का भगवान बताते हुए सभी को विश्व चिकित्सक दिवस की बधाई दिया तथा कार्यक्रम के अन्त में समस्त चिकित्सकों का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।अन्त में अभिषेक शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया तथा मंच का सफल संचालन महेन्द्र केजरीवाल ने किया इस दौरान गणमान्य नागरिकों व पत्रकारो की उपस्थिति रही।
बरसात मौसम मे बरतें विशेष सावधानी – बीएमओ आर एल सिदार
मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी की मार से राहत तो मिली हैं लेकिन मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। दरअसल बरसात के मौसम में तापमान में उतार चढ़ाव होने से बैक्टीरिया का प्रभाव व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ता है और वह सर्दी या फ्लू का शिकार हो जाता है। इसलिए बरसात के मौसम में अपने शरीर को सुरक्षित करने के लिए अच्छे पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो और वह बीमारियों से लडऩे में सफल रहे। आगे श्री सिदार ने कहा की आप घरेलू उपाय अपनाकर भी सुरक्षित रह सकते हैँ जैसे -बरसात के मौसम में पानी को उबालकर पीना उचित होता हैं और सीधे नल का पानी न पीये। बाहर के स्ट्रीट फूड खाने के बजाय घर का बना भोजन ले ।अत्यधिक मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए।
सक्रमण व बुखार से बचने के लिए अदरक, तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी, इलायची की चाय बनाकर पीनी चाहिए। और तब भी यदि बिमारी या संक्रमण हो तो डॉक्टर से तत्काल सम्पर्क करें।



- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
- बिनोद भारद्वाज का बड़ा हमला नंदीग्राम में मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत… - September 25, 2026
