रायगढ़ । आज दिनांक 01.07.2022 को सारंगढ़ पुलिस मुखबीर सूचना पर मधुबन पारा सारंगढ़ के अमित कुमार लहरे के पान ठेला में शराब रेड कार्रवाई किया गया है । पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित कुमार लहरे पान ठेला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है । शराब रेड कार्रवाई दौरान आरोपी अमित लहरे पिता स्वर्गीय बुधराम लहरें उम्र 39 वर्ष साकिन मधुबन थाना सारंगढ़ के कब्जे से प्लास्टिक पॉलिथीन में करीब *20 लीटर महुआ शराब कीमती ₹2000* को विधिवत जप्त किया गया है । आरोपी के विरूद्ध थाना सारंगढ़ में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक टीकाराम खटकर, आरक्षक कृष्णा महंत, कन्हैया खुंटे शामिल थे ।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




