मोबाइल गेम खेलने से रोकने पर एक 19 साल के युवक ने अपनी भाभी को मार डाला। उसने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की लेकिन कानून के फंदे से बच नहीं सका। पुलिस ने बताया कि भाभी को गला दबाकर मारने के बाद इरशाद आलम नाम के शख्स ने उसके मुंह में रैट किलर छिड़क दिया जिससे लोगों को लगे कि उसने खुदकुशी की है।

हत्या के बाग आरोपी ने ही पुलिस और अपने बड़े भाई को फोन करके इसकी जानकार दी। उसने बताया कि उसकी भाभी साहिबा (25 साल) ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने पहले साहिबा की मौत को हादसे के रूप में समझा और केस दर्ज किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में पता चला कि रैट पॉइजन महिला के पेट में नहीं पहुंचा था। इसके अलावा उसके गले पर निशान पड़ा था। बताया गया कि महिला की मौत गला दबाने और दम घुटने की वजह से हुई है।
जब पुलिस अधिकारियों ने आलम से फिर पूछताछ की तो उसे अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आलम ने पुलिस को बताया कि वह अपने बड़े भाई जुबैर के साथ रहता था। जुबैर के तीन बच्चे भी मालवानी के एक सिंगल स्टोरी बिल्डिंग में रहते थे।
आलम ने बताया, महिला की उससे अकसर लड़ाई हुआ करती थी। वह उसे मोबाइल पर गेम खेलने से रोकती थी और कहती थी कि रोजगार की तलाश कर भाई की मदद करे। वह चाहती थी कि घर खर्च में आलम भी सहयोग करे।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
